![]()
बलरामपुर के पचपेड़वा में एक जरूरतमंद परिवार की मदद कर मानवीय मिसाल पेश की गई है। 26 सितंबर को आई तूफानी बारिश में ग्राम मोतीनगर बरगदवा सैफ निवासी रामफल उर्फ घिर्रे यादव पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया था। इस हादसे में वे बुरी तरह घायल हो गए। रामफल का इलाज लखनऊ के सीएनएस न्यूरो ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मुश्किल समय में पूर्व विधायक गैसड़ी शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’ ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए प्रयास किया। मुख्यमंत्री के जिले में आने पर रामफल की पत्नी विद्यावती यादव को जिलाधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता से 2.5 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। चेक मिलने पर विद्यावती भावुक हो गईं और रोने लगीं। इस मदद से परिवार को इलाज के खर्च में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’ ने परिवार को हिम्मत दी और मुश्किल घड़ी में साथ रहने का भरोसा दिलाया। इस पहल को क्षेत्र में मानवीय संवेदना के तौर पर देखा जा रहा है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› श्यामदेउरवा में 160 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक गिरफ्तार:पुलिस ने मोहम्मदपुर से आरोपी युवक को पकड़ा, NDPS एक्ट में केस दर्ज › बस्ती में पुलिस की सख्ती से शराब माफियाओं में दहशत:नशा कारोबारियों में मायूसी, दशहरा-दुर्गा पूजा पर मीट-मुर्गा दुकानें बंद › रामपुर धोबियाहार में निकली भव्य कलश यात्रा:नवरात्रि से पहले दुर्गा पूजा समितियों की तैयारियां तेज, वैवाही चौकी क्षेत्र में 17 जगहों पर लगेंगी प्रतिमाएं › नहर किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका:अंतिम संस्कार रोककर परिजनों ने की FIR की मांग, विधायक ने कार्रवाई का दिया भरोसा“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026

















