Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर बाल प्रतिभाओं का सम्मान:बलरामपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम,...

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर बाल प्रतिभाओं का सम्मान:बलरामपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, गौमाता को फल खिलाए

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर बाल प्रतिभाओं का सम्मान:बलरामपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, गौमाता को फल खिलाए

बलरामपुर में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन उनके प्रशंसकों ने उत्साह से मनाया। इस मौके पर तारा देवी जन कल्याण संस्थान और अमिताभ बच्चन फैन क्लब ने मिलकर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों ने गायन, फिल्मी डायलॉग और कविता पाठ जैसी कई गतिविधियों से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का मकसद बच्चों को मंच देना और उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में शामिल बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गौमाता को फल भी खिलाए गए, जिससे सेवा और संवेदना का संदेश दिया गया। आयोजन में तारा देवी जन कल्याण संस्थान के प्रबंधक विष्णु जी वर्मा, अमिताभ बच्चन फैन क्लब के अध्यक्ष राहुल गिरि, कवि देवेश मिश्र, अध्यापक लोकेश श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता और मोहम्मद एखलाक मौजूद रहे। कई विद्यार्थी और वरिष्ठ नागरिक भी इसमें शामिल हुए।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat