शोहरतगढ़ क्षेत्र के गौरा बाजार स्थित पीएमश्री कम्पोजिट जूनियर हाई स्कूल में रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस और मदर मेला आयोजित किया गया। इसमें ग्राम प्रधान पंकज चौबे मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप जलाकर हुई। इसके बाद माताओं और अभिभावकों द्वारा बनाए गए हैंड क्राफ्ट की प्रदर्शनी देखी गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और बालिका दिवस का महत्व बताया गया। आखिर में खेलकूद में रस्साकसी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पंकज चौबे ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार सिंह, सुमित पाण्डेय, वेद प्रकाश, उमाशंकर साहनी, प्रेमलता, इमामुद्दीन, साधना, रेहाना खातून, प्रीति, शीला समेत कई लोग मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Durga Puja 2026 in Basti › समय माता मंदिर में नवरात्रि की पहली आरती में उमड़ी:पयागपुर-बहराइच मार्ग पर जय माता दी के जयकारों से गूंजा परिसर › श्रावस्ती में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित:नवशारदीय नवरात्रि की तैयारियां तेज, भक्तों में उत्साह और बाजारों में रौनक › उतरौला में श्री रामलीला का शुभारंभ:विधायक राम प्रताप वर्मा ने किया उद्घाटन, 11 से 22 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026












