![]()
बलरामपुर के पचपेड़वा में एक जरूरतमंद परिवार की मदद कर मानवीय मिसाल पेश की गई है। 26 सितंबर को आई तूफानी बारिश में ग्राम मोतीनगर बरगदवा सैफ निवासी रामफल उर्फ घिर्रे यादव पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया था। इस हादसे में वे बुरी तरह घायल हो गए। रामफल का इलाज लखनऊ के सीएनएस न्यूरो ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मुश्किल समय में पूर्व विधायक गैसड़ी शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’ ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए प्रयास किया। मुख्यमंत्री के जिले में आने पर रामफल की पत्नी विद्यावती यादव को जिलाधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता से 2.5 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। चेक मिलने पर विद्यावती भावुक हो गईं और रोने लगीं। इस मदद से परिवार को इलाज के खर्च में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’ ने परिवार को हिम्मत दी और मुश्किल घड़ी में साथ रहने का भरोसा दिलाया। इस पहल को क्षेत्र में मानवीय संवेदना के तौर पर देखा जा रहा है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› श्रावस्ती में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित:नवशारदीय नवरात्रि की तैयारियां तेज, भक्तों में उत्साह और बाजारों में रौनक › उतरौला में श्री रामलीला का शुभारंभ:विधायक राम प्रताप वर्मा ने किया उद्घाटन, 11 से 22 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम › नहर किनारे गिरे सागौन पेड़ों पर चोरों ने फेरा आरा:कीमती लकड़ी रातों-रात गायब, वन विभाग ने सिंचाई विभाग से मांगा जवाब › श्यामदेउरवा में 160 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक गिरफ्तार:पुलिस ने मोहम्मदपुर से आरोपी युवक को पकड़ा, NDPS एक्ट में केस दर्ज“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026

















