Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश जमुनहा-बहराइच मार्ग पर बाइक गिरने से तीन युवक घायल:पटना गांव के पास...

जमुनहा-बहराइच मार्ग पर बाइक गिरने से तीन युवक घायल:पटना गांव के पास हादसा; घायलों को मल्हीपुर से भिनगा रेफर किया गया

मल्हीपुर थाना क्षेत्र में जमुनहा-बहराइच मार्ग पर सोमवार को बाइक गिरने से तीन युवक घायल हो गए। हादसा पटना गांव से पहले हुआ। ग्राम पंचायत अशरफ नगर के मजरा चहलवा निवासी मूलचंद, दुखराम और संतोष एक ही बाइक से बीरगंज बाजार गए थे। लौटते समय वे पटना स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे। इसके बाद घर जाते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक समेत तीनों को चोटें आईं। आसपास के ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है।