Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश भिनगा के शिविर में छात्राओं को संविधान की जानकारी दी:मौलिक अधिकार और...

भिनगा के शिविर में छात्राओं को संविधान की जानकारी दी:मौलिक अधिकार और कर्तव्य बताए, टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी

श्रावस्ती के भिनगा स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका आवासीय इंटर कॉलेज में सोमवार को संविधान संवाद विषय पर विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई। शिविर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर हुआ। इसका आयोजन जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रमेश चंद्र प्रथम के निर्देशन और प्राधिकरण की सचिव अनुप्रिया के मार्गदर्शन में किया गया। पैनल लॉयर अशोक कुमार शर्मा ने छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताया। अधिवक्ता अरुण श्रीवास्तव ने उन्हें संविधान और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने को कहा। उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी भी दी। अधिवक्ता जगदंबा त्रिपाठी ने समानता के अधिकार, मुफ्त कानूनी मदद और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं से अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझकर जागरूक नागरिक बनने को कहा। कार्यक्रम का संचालन पैनल लॉयर अशोक कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार, शिक्षक, वरिष्ठ लिपिक दयाराम, पीएलवी आदित्य कुमार और छात्राएं मौजूद रहीं।