Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश चौकड़ी टोल प्लाजा के पास लोडर डिवाइडर से टकराई:गाड़ी पलटने से बची,...

चौकड़ी टोल प्लाजा के पास लोडर डिवाइडर से टकराई:गाड़ी पलटने से बची, चालक और परिचालक सुरक्षित; सामान दूसरी गाड़ी में भेजा

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में शंकरपुर के पास चौकड़ी टोल प्लाजा पार करते ही एक लोडर डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी पलटने से बची, लेकिन क्षतिग्रस्त हो गई। चालक और परिचालक सुरक्षित हैं। लोडर अयोध्या-बस्ती लेन पर अयोध्या से बस्ती जा रही थी। उसमें सामान लदा था। टोल प्लाजा पार करते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना के बाद चालक और गाड़ी में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राष्ट्रीय राजमार्ग की हाइड्रा से गाड़ी हटाई जा रही है। व्यापारी ने दूसरी गाड़ी बुलाकर क्षतिग्रस्त लोडर से सामान उतरवाया और दूसरी गाड़ी में लोड कराया। हादसे के कारण कुछ देर तक हाईवे पर यातायात धीमा रहा।