श्रावस्ती के मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग पर चमरपुरवा के पास अज्ञात मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में करीब 50 साल के मुबारक घायल हो गए। चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने मुबारक को पास के निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने भी मल्हीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक की तलाश शुरू की। मुबारक बहराइच जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के सतीजोर के रहने वाले हैं। वे मल्हीपुर थाना क्षेत्र के चमरपुरवा के मथुरापुरवा में सिंघाड़ा देखने गए थे। वहां से लौटते समय चमरपुरवा के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मुबारक साइकिल समेत सड़क पर गिर गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल देखा और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
































