Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में शारदीय नवरात्रि शुरू, मां शैलपुत्री की पूजा:सेजिया क्षेत्र में भक्तिमय...

श्रावस्ती में शारदीय नवरात्रि शुरू, मां शैलपुत्री की पूजा:सेजिया क्षेत्र में भक्तिमय माहौल, पंडाल सजने लगे; 9 दिन तक होगी मां दुर्गा की आराधना

श्रावस्ती में शारदीय नवरात्रि शुरू, मां शैलपुत्री की पूजा:सेजिया क्षेत्र में भक्तिमय माहौल, पंडाल सजने लगे; 9 दिन तक होगी मां दुर्गा की आराधना

श्रावस्ती जनपद के लक्ष्मणपुर बाजार में रविवार से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गए हैं। पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। पूरे लक्ष्मणपुर और आसपास के इलाकों में भक्तिमय माहौल है। जगह-जगह पूजा पंडालों को सजाने का काम तेजी से चल रहा है। कुछ स्थानों पर मां दुर्गा की मूर्तियां स्थापित कर पूजा शुरू हो चुकी है, जबकि कई जगह शाम तक मूर्ति स्थापना और कलश यात्रा की तैयारी है। पंडालों को तैयार करने के लिए मजदूर और कारीगर दिन-रात काम कर रहे हैं। मिट्टी की मूर्तियों को आकार देने, रंगने और सजाने का काम जारी है। नवरात्रि के चलते बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है, जहां कपड़े, पूजा का सामान, फल और मिठाइयों की दुकानें सजी हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat