बस्ती के गौर ब्लॉक के मझौवा चौधरी गांव में मंगलवार सुबह 7 बजे मनोज का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मनोज की मौत की वजह अभी साफ नहीं है। मनोज (28) इंद्रजीत का बेटा था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह मजदूरी करके परिवार चलाता था। उसकी पत्नी रिया और दो बेटियां हैं। छोटी बेटी 25 दिन की है, जबकि बड़ी बेटी करीब तीन साल की है। मनोज के भाई ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच की और शव को फंदे से उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बस्ती भेजा गया। पैकोलिया थाना प्रभारी मोतीचंद राजभर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। परिवार के लोग मनोज की मौत की वजह नहीं बता पा रहे हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
BREAKING
NEWS

















