कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को अमोढा क्षेत्र के चतुर्भुज मंदिर में सुबह से श्रद्धालु पहुंचने लगे। उन्होंने सरयू में स्नान के बाद भगवान चतुर्भुज के दर्शन किए। क्षेत्र के कई दर्जन गांवों से श्रद्धालु मंदिर आए। यहां अखंड रामायण पाठ हुआ और भंडारा लगाया गया। मंदिर के महंत अनिल दास ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। सरयू स्नान और अयोध्या में दर्शन के बाद कई श्रद्धालु यहां पूजा करने पहुंचे।
BREAKING
NEWS

















