सूचना आयोग ने आरटीआई में सूचना न देने और आयोग के आदेशों का पालन नहीं करने पर नगर पंचायत बृजमनगंज की ईओ सुरभि मिश्रा पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आयोग ने यह रकम वेतन से वसूलने के आदेश दिए हैं।
राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप कुमार अग्निहोत्री ने शशांक पांडेय बनाम ईओ, नगर पंचायत बृजमनगंज मामले में 21 अक्टूबर को यह आदेश पारित किया।
आयोग के पत्र के मुताबिक, आठ बार नोटिस देने के बावजूद ईओ आयोग के सामने पेश नहीं हुईं और न ही लिखित जवाब दिया। इसके बाद 30 जुलाई को आरटीआई अधिनियम की धारा 20(1) के तहत 250 रुपये प्रतिदिन की दर से कुल 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
अंतिम मौका देने के बाद भी ईओ पेश नहीं हुईं। अब जुर्माने की रकम वेतन से तीन समान किश्तों में वसूलने का आदेश दिया गया है।
आदेश की प्रति रजिस्ट्रार, उत्तर प्रदेश सूचना आयोग और प्रमुख सचिव, नगर विकास को भी भेजी गई है।
आरटीआई में सूचना न देने पर ईओ पर जुर्माना:बृजमनगंज की सुरभि मिश्रा से 25 हजार रुपये वेतन से वसूलने के आदेश
BREAKING
NEWS

















