Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नेवलगढ़ गांव में 18 दिन बाद लौटी बिजली:दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित...

नेवलगढ़ गांव में 18 दिन बाद लौटी बिजली:दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद विद्युत विभाग ने की बहाली

नेवलगढ़ गांव में 18 दिन बाद लौटी बिजली:दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद विद्युत विभाग ने की बहाली

दैनिक भास्कर में खबर छपने के बाद आखिरकार बिजली विभाग ने नेवलगढ़ गांव में बिजली चालू कर दी है। पिछले 18 दिन से अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों को अब राहत मिली है। गांव में नए बिजली के खंभे लगाकर बिजली सप्लाई दोबारा शुरू की गई है। थाना कोतवाली जरवा इलाके की थारू बहुल ग्राम पंचायत नेवलगढ़ में चक्रवात के दौरान बिजली का खंभा टूट गया था। इससे करीब 2 हजार की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर थी। जंगल से सटे इस गांव में शाम होते ही तेंदुए का डर भी ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा रहा था। लंबे समय तक बिजली चालू नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने रात में टूटे बिजली के खंभे पर खड़े होकर प्रदर्शन किया था। ग्राम प्रधान घनश्याम यादव, पूर्व प्रधान रामबचन राना, बीडीसी प्रेमलाल, सुनील चौधरी और छेदी यादव समेत कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तुरंत बिजली चालू कराने की मांग की थी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat