बलरामपुर के सोनार ग्राम पंचायत में रविवार को एक मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें सैकड़ों बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यह शिविर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए काफी राहत भरा साबित हुआ। शिविर में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के मशहूर सर्जन डॉ. अरुण कुमार (MBBS, MS, FMAS, FALS) ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें सलाह दी। यहां शुगर, ब्लड प्रेशर और वजन की जांच भी मुफ्त हुई। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित होने के कारण उनके लिए महंगी दवाएं खरीदना मुश्किल था। शिविर में कई बीमारियों की दवाएं मुफ्त मिलने से उन्हें बहुत राहत मिली। उन्होंने डॉ. अरुण कुमार की इस पहल की तारीफ की और भविष्य में ऐसे और शिविर लगाने की उम्मीद जताई।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› सिद्धार्थनगर में जुआ खेलते तीन लोग गिरफ्तार:मौके से 3500 रुपए नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद › बहराइच में भगवान राम की शोभायात्रा निकली:जगह-जगह हुआ स्वागत, सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे › महिला ने पति पर मारपीट और परेशान करने का आरोप:श्रावस्ती में पति के दूसरी लड़कियों से संबंध, पुलिस से कार्रवाई की मांग की › सिद्धार्थनगर में नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद:महिला का आरोप- गाली-गलौज कर मुंह नोचा, जान से मारने की धमकी दी“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























