Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश इटवा में शारदीय नवरात्रि पर निकली कलशयात्रा:दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर कलश में...

इटवा में शारदीय नवरात्रि पर निकली कलशयात्रा:दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर कलश में भरा जल, डबरा समेत कई गांवों में भक्तिमय रहा माहौल

इटवा में शारदीय नवरात्रि पर निकली कलशयात्रा:दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर कलश में भरा जल, डबरा समेत कई गांवों में भक्तिमय रहा माहौल

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर इटवा क्षेत्र के कई गांवों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। इस दौरान डबरा, मधवापुर, संग्रामपुर और चौखड़िया समेत अन्य गांवों में कलशयात्राएं निकाली गईं। जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। रविवार को ग्राम डबरा के डबरेश्वर नाथ मंदिर परिसर में प्रतिमा स्थापना के बाद कलशयात्रा शुरू हुई। इसमें महिलाओं और युवतियों ने पीले कपड़े पहनकर सिर पर कलश रखा। युवाओं की टोली अबीर-गुलाल उड़ाते हुए जयकारे लगा रही थी। श्रद्धालु मधवापुर, पिपरा, मुर्गिहवा होते हुए सिकरी नाले के तट पर पहुंचे। वहां आचार्य विजय पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई। श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा और वापस पंडाल आकर कलश स्थापित किया। इस दौरान रमेश चौहान, राजकुमार चौहान, कृष्ण कुमार समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat