दैनिक भास्कर में खबर छपने के बाद आखिरकार बिजली विभाग ने नेवलगढ़ गांव में बिजली चालू कर दी है। पिछले 18 दिन से अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों को अब राहत मिली है। गांव में नए बिजली के खंभे लगाकर बिजली सप्लाई दोबारा शुरू की गई है। थाना कोतवाली जरवा इलाके की थारू बहुल ग्राम पंचायत नेवलगढ़ में चक्रवात के दौरान बिजली का खंभा टूट गया था। इससे करीब 2 हजार की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर थी। जंगल से सटे इस गांव में शाम होते ही तेंदुए का डर भी ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा रहा था। लंबे समय तक बिजली चालू नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने रात में टूटे बिजली के खंभे पर खड़े होकर प्रदर्शन किया था। ग्राम प्रधान घनश्याम यादव, पूर्व प्रधान रामबचन राना, बीडीसी प्रेमलाल, सुनील चौधरी और छेदी यादव समेत कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तुरंत बिजली चालू कराने की मांग की थी।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› दतलूपुर के श्री जय सम्मय माई मंदिर में पूजा शुरू:कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय उत्सव का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल › इटवा में शारदीय नवरात्रि पर निकली कलशयात्रा:दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर कलश में भरा जल, डबरा समेत कई गांवों में भक्तिमय रहा माहौल › राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी ने अखिलेश-राहुल का पुतला फूंका:मुख्य चुनाव आयुक्त पर टिप्पणी के विरोध में किया प्रदर्शन › लक्ष्मणपुर के पास सड़क के गड्ढों की मरम्मत:दैनिक भास्कर की खबर के बाद प्रशासन ने लिया संज्ञान, हादसों से मिली निजात“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























