Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश लक्ष्मणपुर के पास सड़क के गड्ढों की मरम्मत:दैनिक भास्कर की खबर के...

लक्ष्मणपुर के पास सड़क के गड्ढों की मरम्मत:दैनिक भास्कर की खबर के बाद प्रशासन ने लिया संज्ञान, हादसों से मिली निजात

लक्ष्मणपुर के पास सड़क के गड्ढों की मरम्मत:दैनिक भास्कर की खबर के बाद प्रशासन ने लिया संज्ञान, हादसों से मिली निजात

श्रावस्ती के लक्ष्मणपुर में नासिरगंज-बरदेहरा मार्ग पर गड्ढों और जर्जर सड़क की मरम्मत कर दी गई है। ‘दैनिक भास्कर’ में खबर छपने के बाद प्रशासन ने इस पर ध्यान दिया। लक्ष्मणपुर गांव के पास मुख्य गड्ढे के साथ-साथ खराब सड़क का डामरीकरण और पैच वर्क किया गया है। इससे सड़क पूरी तरह ठीक हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों ने बताया कि पहले यहां बाइक फिसलने और चोटिल होने की घटनाएं आम थीं। सड़क ठीक होने से अब राहगीरों का सफर सुरक्षित और आसान हो गया है। लोगों ने ‘दैनिक भास्कर’ का आभार जताया है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat