श्रावस्ती के सिरसिया विकासखंड के यकघरवा गांव में शारदीय नवरात्रि की तैयारियां चल रही हैं। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए एक आकर्षक पंडाल सजाया जा रहा है। पंडाल को गुलाबी और पीले रंग के कपड़ों से सजाया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष और ग्राम प्रधान दिनेश कुमार गिरि उर्फ दिलदार बाबा, प्रबंधक पवन कुमार विश्वकर्मा (कोटेदार, यकघरवा) समेत अन्य सदस्य तैयारियों में लगे हैं। समिति के प्रबंधक पवन कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे पूजा-पाठ होगा। इसके बाद शाम 8 से 8:30 बजे के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। ग्रामीणों की मदद से गांव में नवरात्रि का पर्व श्रद्धा के साथ मनाने की तैयारी है। समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› पिपरा के पंडाल में विराजीं मां दुर्गा:विधायक पुत्र अवधेश पांडेय ने नेत्र पूजन के बाद खोला पट › अलाउद्दीनपुर में शारदीय नवरात्र शुरू, कलश स्थापना हुई:श्रद्धालु मां शैलपुत्री की पूजा में जुटे, घरों और मंदिरों में भक्ति का माहौल › महिला से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी:सिद्धार्थनगर में तीन लोगों पर केस दर्ज, जांच शुरू › नानपारा में रामलीला का भव्य शुभारंभ:विधायक ने किया उद्घाटन, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























