श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। खुशबू पत्नी रामदेव ने बताया कि 9 अक्टूबर 2026 को रात करीब नौ बजे उनके पति ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उन्हें परेशान करते आ रहे हैं। खुशबू ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति के दूसरी लड़कियों से संबंध हैं और इसी वजह से उनके साथ मारपीट की जाती है। नवीन मॉडर्न थाना अध्यक्ष जयहरि मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› महिला से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी:सिद्धार्थनगर में तीन लोगों पर केस दर्ज, जांच शुरू › नानपारा में रामलीला का भव्य शुभारंभ:विधायक ने किया उद्घाटन, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे › नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा की संगीतमय कथा:अकारा में 9 दिन तक चलेगा आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक › Balrampur Navratri 2026 | Durga Puja Pandals & Ramlila Celebration News“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























