सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के जुड़ीकुइयां गांव में जुआ खेलते तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 3500 रुपए नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद किए हैं। पकड़े गए तीनों आरोपी पिपरा पठान गांव के रहने वाले हैं। यह कार्रवाई शनिवार दोपहर करीब 2:23 बजे हुई। उपनिरीक्षक हरिओम कुशवाहा पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि मौलाना नईम के सागौन के बाग के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीन लोगों को पकड़ा। इनकी पहचान पिपरा पठान गांव निवासी नसीबुल्लाह (30), अब्दुल सलाम (35) और मसीतुल्लाह खान (32) के रूप में हुई। मौके से जुए में लगी 3500 रुपए की नकदी और ताश के 52 पत्ते जब्त किए गए। उपनिरीक्षक हरिओम कुशवाहा की शिकायत पर तीनों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Siddharthnagar News | Mujdih Anganwadi Center Construction Work Pending › प्रभु दयाल वर्मा बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष:पैडा वाले बाबा ने दी बधाई, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां › पिपरा के पंडाल में विराजीं मां दुर्गा:विधायक पुत्र अवधेश पांडेय ने नेत्र पूजन के बाद खोला पट › अलाउद्दीनपुर में शारदीय नवरात्र शुरू, कलश स्थापना हुई:श्रद्धालु मां शैलपुत्री की पूजा में जुटे, घरों और मंदिरों में भक्ति का माहौल“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















