श्रावस्ती के सोनवा विकासखंड की ग्राम सभा अकारा में शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और संगीतमय कथा का कार्यक्रम शुरू हुआ। सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित जी ने विधि-विधान से कलश स्थापना की। इसके बाद मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर और पंडाल को फूल-मालाओं और लाइटों से सजाया गया है। पूजा के बाद आज से ही 9 दिन तक चलने वाली दुर्गा कथा का भी शुभारंभ हुआ। कथा वाचक ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप की महिमा का वर्णन किया। कथा सुनने के लिए गांव की महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में पहुंचे। ग्राम सभा अकारा के आयोजकों ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी नवरात्र में विशेष पूजा और कथा का कार्यक्रम किया जा रहा है। 9 दिन तक रोजाना आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण होगा।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› प्रधान ने नहीं सुनी, ग्रामीणों ने खुद ठीक की सड़क:कुर्थिया-कठमोरवा मार्ग पर कीचड़ हटाया, नाली बनाने की मांग › गोपियापार चौराहे पर पहुंची मां दुर्गा की प्रतिमा:गांव में खुशी का माहौल, लोग कर रहे स्वागत › Shravasti Riya Vishwas DMLT Lab Technician Success Story › हरिहरगंज-बरदौलिया मार्ग पर सड़क की पटरियां धंसी:गहरे गड्ढे बने, लोग गिरकर घायल हो रहे; PWD करेगा जांच“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















