कुर्थिया चौराहा से कुर्थिया और कठमोरवा गांव को जोड़ने वाले खड़ंजा मार्ग की खराब हालत से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को खुद श्रमदान कर सड़क को ठीक करने की पहल की। सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों ने फावड़े और तसलों की मदद से कीचड़ हटाया और गड्ढों को भरकर रास्ते को चलने लायक बनाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के अनुसार, गांव की उत्तर दिशा में स्थित यह संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर पानी जमा होने का मुख्य कारण जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होना है। घरों और नलों का पानी सड़क पर बहने से कीचड़ जमा हो जाता है। इससे राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में दिक्कत होती है। सड़क पर फिसलन रहने से लोगों के गिरने और चोटिल होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने आपस में मिलकर सड़क की हालत सुधारने का निर्णय लिया। रविवार को विनोद चौधरी, संदीप यादव, शिवसागर यादव, रमेश यादव, रामकेश यादव, सोहित यादव और सत्यम यादव समेत कई ग्रामीण श्रमदान में जुटे। सभी ने मिलकर सड़क पर जमा कीचड़ हटाया, धंसे हुए खड़ंजे को व्यवस्थित किया और गड्ढों में ईंट व मलबा डालकर रास्ते को ठीक करने का प्रयास किया। शिवसागर यादव ने बताया कि सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से रोजाना लोगों को परेशानी होती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई, जिसके चलते ग्रामीणों को खुद आगे आना पड़ा। विनोद चौधरी ने कहा कि यह मार्ग कुर्थिया और कठमोरवा गांव को जोड़ता है, इसलिए इसकी मरम्मत जरूरी है। ग्रामीणों के श्रमदान से फिलहाल कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए सड़क की मरम्मत और नाली निर्माण जरूरी है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों से समस्या का संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Sonabandi Durga Puja 2026 | Pandal Sthapana & Navratri Celebration › बस्ती-अयोध्या मार्ग पर अनियंत्रित कंटेनर पलटा:ड्राइवर घायल, NHAI और पुलिस ने यातायात सामान्य कराया › Shravasti Anganwadi Center Power Crisis › सिपहिया में आरसीसी सड़क न बनने से ग्रामीण परेशान:प्रधान और सेक्रेटरी पर गंभीर आरोप, जल्द सड़क बनाने की मांग“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
















