Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नानपारा में रामलीला का भव्य शुभारंभ:विधायक ने किया उद्घाटन, गूंजे जय श्रीराम...

नानपारा में रामलीला का भव्य शुभारंभ:विधायक ने किया उद्घाटन, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

नानपारा में रामलीला का भव्य शुभारंभ:विधायक ने किया उद्घाटन, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन नानपारा धाम में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। श्री रामलीला समिति दशहरा महोत्सव नानपारा की ओर से आयोजित ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ रात 9 बजे रामलीला चबूतरा पर हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राम निवास वर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। राम के आदर्शों से मिलती है प्रेरणा उद्घाटन के बाद विधायक राम निवास वर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र पूरी मानव जाति के लिए आदर्श है। रामलीला केवल सांस्कृतिक परंपरा नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को सत्य, मर्यादा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने का सशक्त माध्यम है। समिति पदाधिकारियों ने किया स्वागत कार्यक्रम में रामलीला समिति के अध्यक्ष बंशीधर (बनारसी) रस्तोगी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह आनंद श्रीवास्तव, जिला समरसता प्रमुख मनोज गुप्ता, भाजपा मंडल नानपारा की नगर अध्यक्ष रेखा पांडेय, पूर्व नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, पूर्व रामलीला समिति अध्यक्ष चिरौंजी लाल यज्ञसैनी, भाजपा नगर महामंत्री आनंद रस्तोगी, नामित सभासद तीरथ राम साहू और चमन चौरसिया मौजूद रहे। इसके अलावा अनिल पांडेय, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, समिति के महामंत्री आनंद स्वरूप वर्मा, पूर्व सभासद शत्रोहन, अभय सोनी, आदित्य रस्तोगी, अभिषेक रस्तोगी, राहुल सोनी, ऋषभ सोनी, दिलीप जायसवाल, प्रदीप जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे। जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसर रामलीला मंचन शुरू होते ही पूरा परिसर भक्तिमय भजनों और जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। समिति अध्यक्ष बंशीधर (बनारसी) रस्तोगी ने अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं का आभार जताया। उन्होंने नगरवासियों और सनातन धर्मावलंबियों से प्रतिदिन रामलीला मंचन में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की।

Follow @mntnewsbharat