Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के दृष्टिगत सीताद्वार मंदिर पर...

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के दृष्टिगत सीताद्वार मंदिर पर लगे मेले का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया गया जायजा, ड्यूटीरत कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*

थाना इकौना क्षेत्रान्तर्गत सीताद्वार मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा मेले के दृष्टिगत जिलाधिकारी *श्री मनोज कुमार राय* एवं पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* द्वारा भ्रमण कर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मेला क्षेत्र, प्रमुख मार्गों, घाटों, श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था, यातायात/पार्किंग स्थलों एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत सतर्कता एवं मुस्तैदी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत पासवान सहित प्रभारी निरीक्षक व अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।