Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में वाहन पलटा, दो युवक घायल:एक का पैर टूटा, जिला अस्पताल...

बस्ती में वाहन पलटा, दो युवक घायल:एक का पैर टूटा, जिला अस्पताल रेफर; दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा

बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में गिट्टी प्लांट के पास एक वाहन पलट गया। हादसे में दो युवक घायल हुए। मनीष कुमार को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मंगलवार को करीब शाम छ: बजे दौलत चक गांव के निवासी मनीष कुमार उम्र (21) वर्ष, पुत्र राम बहाल, वाहन किसी कार्य के लिए जा रहे थे। अभी वह बस्ती टांडा मार्ग पर गिट्टी प्लांट के निकट ही पहुंच थे कि अचानक किसी कारण बस वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें मनीष का दाहिना पैर टूट गया। उनके साथ मौजूद, भास्कर राव, पुत्र राजा राम, भी घायल हुए।
सूचना मिलने पर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाने में मदद की।
प्राथमिक उपचार के बाद मनीष को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। भास्कर राव को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।