सिसवा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिसवा में स्वास्थ्यकर्मियों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। नियमितीकरण, राज्य कर्मचारी का दर्जा, निश्चित मानदेय और समान कार्य के लिए समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठीं आशा कार्यकत्री पूजा यादव की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराकर इलाज कराया गया। इसके बावजूद आंदोलनकारियों ने मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया है। धरने में सीएचओ, स्टाफ नर्स, संविदा एएनएम, आशा कार्यकत्रियां और आशा संगिनियां शामिल हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि वे गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य योजनाओं को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने पूरी जिम्मेदारी से सेवाएं दीं, लेकिन लंबे समय से काम करने के बावजूद उन्हें अपेक्षित आर्थिक सुरक्षा और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। आशा कार्यकत्रियों और संगिनियों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा, निश्चित मानदेय तथा समान वेतन-समान अधिकार की मांग उठाई है। उनका कहना है कि कम आय में परिवार चलाना और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। वहीं, एनएचएम के तहत कार्यरत स्टाफ नर्सों और संविदा एएनएम ने नियमितीकरण, अनुभव के आधार पर सेवा का लाभ, समान वेतन, कैशलेस उपचार और गृह जनपद में स्थानांतरण की मांग की है। ओवरएज हो चुकी संविदा एएनएम को भी राहत देने की मांग उठाई गई है। सीएचओ भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन में शामिल हैं। धरने में आशा कार्यकत्री एसोसिएशन की ब्लॉक अध्यक्ष रीना सिंह सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। आशा कार्यकत्रियों में पूजा देवी, राजिता देवी, लक्ष्मीना देवी, ललिता, संध्या देवी, नमा, सनादश, अनीता और सविता देवी शामिल रहीं। वहीं, स्टाफ नर्सों में मनीषा गुप्ता, रीमा सिंह, श्वेता सिंह, आरती वर्मा, सुमन यादव, नीतू यादव, प्रिया चौबे, मोहिनी कुशवाहा, महिमा, अनुपमा गुप्ता और शीला पाल मौजूद रहीं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























