निचलौल ब्लाक में बाढ़ से फसल बर्बाद होने पर प्रभावित किसानों को राहत दी गई है। विधायक प्रेमसागर पटेल ने 25 किसानों को मुआवजे का डेमो चेक बांटा। तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित भोथहां, शिकारपुर, सोहगीबरवा और लक्ष्मीपुर खुर्द गांवों के किसानों को फसल नुकसान के मुआवजे के चेक दिए गए। इन चार गांवों के कुल 1399 किसानों को सहायता राशि मिलेगी। विधायक ने भोथहां गांव के नंदलाल, शिवबालक, पारस, हीरा, खूब लाल, श्रीकृष्ण यादव को डेमो चेक दिए। लक्ष्मीपुर खुर्द के सुरेंद्र प्रसाद, सीमा, रामाधार, ओमप्रकाश, बेचन, रामाश्रय, शिकारपुर के रामकलप, ब्यास, मोहन और सोहगीबरवा के श्याम बिहारी को भी चेक बांटे गए। प्रशासन के अनुसार, शेष पात्र किसानों को नियमों के तहत सहायता राशि दी जाएगी। इस दौरान उपजिलाधिकारी अवनीश त्रिपाठी, तहसीलदार अमित कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अंकुर सिद्धार्थ, प्रधान संघ अध्यक्ष अखिलेश यादव और सभासद अजीत यादव उपस्थित थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› एनसीसी कैडेट्स ने बिना हेलमेट चालकों को गुलाब दिया:महाराजगंज में यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, नियमों का पालन करने की अपील › परतावल में PNB की नई शाखा का उद्घाटन:ग्राहकों को गोल्ड लोन, लॉकर और एटीएम जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी › आशा कार्यकर्ताओं ने 5 मांगों को लेकर दी आंदोलन की-चेतावनी:मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग › सिसवा में विकास कार्यों को मिली गति:सुभाष नगर में RCC रोड और नाली निर्माण का शुभारंभ, दुर्गा प्रतिमा व लक्ष्मी-गणेश विसर्जन जुलूस का रास्ता होगा सुगम“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















