Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद...

महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान

महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान

महराजगंज में गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज परिसर में 37वीं दो दिवसीय जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर विधायक जयमंगल कनौजिया ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. बलराम भट्ट, जिला विद्यालय निरीक्षक रामनगीना भारती और पूर्व प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की। विद्यालय की छात्राओं ने गणेश वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रतिभागियों को खेल शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित किया और गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक अंडर-19 वर्ग की 800 मीटर दौड़ आयोजित हुई। इसमें करण ने प्रथम, कपिल देव ने द्वितीय और अरविंद सहानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पंकज मौर्य ने किया।

संबंधित खबरें
MNT NEWS BHARAT
अब आपके WhatsApp पर
MNT NEWS BHARAT से जुड़ें और हर जरूरी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp ग्रुप से जुड़ें ➜

Follow @mntnewsbharat