पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर मंगलवार को महाराजगंज के सक्सेना नगर चौराहे पर यातायात पुलिस ने एनसीसी कैडेट्स के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चला। अभियान में एनसीसी कैडेट्स ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को गुलाब देकर हेलमेट पहनने की अपील की। चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने और ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने के लिए जागरूक किया गया। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने चालकों को बड़े वाहनों को अनावश्यक हॉर्न न बजाने और पहले उन्हें रास्ता देने की सलाह दी। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करने की अपील की। इस मौके पर टीएसआई सलामुद्दीन खान, विनोद सिंह और कई यातायात पुलिसकर्मी मौजूद थे। एनसीसी कैडेट्स अर्चना यादव, अनु, खुशबू पासवान, अंशु यादव, रागिनी चौधरी, सुहाना, अर्पित पांडेय, साहिबा, अनुसूमा, रुचि और रिमझिम भी शामिल थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› महराजगंज में ग्रामीणों का धरना:सड़क और नाली निर्माण की मांग, तहसीलदार ने मांगा 27 दिन का समय › महराजगंज में नाली निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप:पीडब्ल्यूडी करा रहा काम, ग्रामीणों ने शिकायत कर जांच की मांग की › सपा जिला अध्यक्ष और जिला महासचिव में खींचतान:महराजगंज में समसुद्दीन बोले- जिलाध्यक्ष भाजपा से मिल हुए हैं, MLC चुनाव पर भी उठाए सवाल › परतावल में PNB की नई शाखा का उद्घाटन:ग्राहकों को गोल्ड लोन, लॉकर और एटीएम जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























