श्रीदत्तगंज में उतरौला के बनघुसरा गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय कैफ की जान चली गई। छत पर खेलते समय उसके हाथ में मौजूद एल्यूमीनियम का तार ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में दुर्गा पूजा समिति ने साउंड बंद कर दुख की इस घड़ी में परिजनों के प्रति संवेदना जताई। थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के जगदेवा निवासी उस्मान का बेटा कैफ अपने ननिहाल बनघुसरा गया था। सोमवार शाम करीब पांच बजे वह छत पर एल्यूमीनियम का तार लेकर खेल रहा था। इसी दौरान तार हाईटेंशन लाइन से छू गया और वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। कैफ की उम्र महज आठ वर्ष थी। वह तीन बहनों मारिया (10), इकरा (6) और छह माह की छोटी बहन का इकलौता भाई था। उसके पिता जगदेवा में इलेक्ट्रिक की दुकान चलाते हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। *मासूम की मौत पर बंद किया साउंड* हादसे की खबर मिलते ही गांव की दुर्गा पूजा समिति ने साउंड बंद कर दिए। समिति के सदस्य परिजनों के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। आयोजक कल्लू ने बताया कि बच्चे की मौत की खबर से सभी दुखी हैं। इस दुखद घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए साउंड बंद कर दिए गए।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Bahraich Saryu River Search | NDRF Operation Yuvraj Missing MLA Visit › रामलीला में रामजन्म से ताड़का वध तक का मंचन:जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा मैदान, विश्वामित्र के साथ वन गए राम-लक्ष्मण › आवारा कुत्तों से लोगों को जल्द मिलेगी निजात:बहराइच जिलाधिकारी राजेश पांडे शेल्टर हाउस बनाने के दिए निर्देश › ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























