बहराइच में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने पहल की है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जिले में शेल्टर हाउस बनाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार देर शाम कलेक्ट्रेट में इस संबंध में एक बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि बहराइच नगर पालिका परिषद ने शेल्टर हाउस के लिए जमीन चुनकर प्रस्ताव शासन को भेजा है। डीएम ने नानपारा और कैसरगंज नगर पंचायत को भी जल्द जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने को कहा।
डीएम ने कहा कि प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया तेज की जाए, ताकि जल्द फंड मिलकर निर्माण शुरू हो सके। इन केंद्रों से आवारा कुत्तों का प्रबंधन, बंध्याकरण और टीकाकरण बेहतर होगा, जिससे परेशानी कम होगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार उपाध्याय भी मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बोरे में बंद मिले युवक के शव की हुई पहचान:बस्ती का रहने वाला था, 9 तारिख को बहन से आखिरी बार बात की थी › मां दुर्गा के पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब:भव्य सजावट और झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र, देर रात तक दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु › Balrampur Ramleela 2026 | Ram Lakshman Jhanki Darshan at Sonar Village › Bahraich Saryu River Search | NDRF Operation Yuvraj Missing MLA Visit“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















