बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार क्षेत्र के सादुल्लानगर बाजार में विशाल जय मां भगवती जागरण को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर श्री सिद्धेश्वर नाथ सेवा समिति, साधु नगर के तत्वावधान में 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को शाम आठ बजे से भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी और सदस्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। जागरण की तैयारियों को लेकर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी ने सहयोग का संकल्प लिया। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सहभागिता और कार्यक्रम की भव्यता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। नामचीन कलाकारों की प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण विशाल मां भगवती जागरण में कानपुर की शर्मा सिस्टर्स और प्रयागराज की जूली सिंह अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगी। वहीं, लखनऊ से सुंदर पावन दरबार की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। अयोध्या से आने वाले म्यूजिशियन भी अपनी संगीत प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में भक्ति और उत्साह का रंग भरेंगे। मां भगवती के भक्ति गीतों और भजनों से जागरण स्थल का वातावरण भक्तिमय बनाने की तैयारी है। आयोजकों को उम्मीद है कि कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं और मां भगवती के भक्तों से जागरण में पहुंचकर भजन-कीर्तन का आनंद लेने तथा माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। भव्य कार्यक्रम हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज का खेल मैदान, सादुल्लानगर, बलरामपुर होगा
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























