Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में छावनी में NCC कैडेट्स ने संभाला ट्रैफिक:मिशन शक्ति के तहत...

बस्ती में छावनी में NCC कैडेट्स ने संभाला ट्रैफिक:मिशन शक्ति के तहत निकली जागरूकता यात्रा, ट्रैफिक नियमों पर किया जागरूक

बस्ती में छावनी में NCC कैडेट्स ने संभाला ट्रैफिक:मिशन शक्ति के तहत निकली जागरूकता यात्रा, ट्रैफिक नियमों पर किया जागरूक

बस्ती पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर 13 अक्टूबर 2026 को छावनी में मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत जागरूकता यात्रा निकली। ‘नारी सुरक्षा – नारी सम्मान – नारी स्वावलंबन’ इसका उद्देश्य। यह यात्रा अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई। इसमें महिला महाविद्यालय पचवस की NCC कैडेट्स शामिल थीं। रामजानकी तिराहा और कस्बा छावनी में NCC कैडेट्स को ट्रैफिक नियमों पर जागरूक किया गया। महिला कैडेट्स ने खुद ट्रैफिक संभाला, जो खास रहा। पुलिस टीम ने महिलाओं को सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने को कहा। 3 नए कानूनों और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी भी दी गई। महिलाओं से अपील की गई कि वे अपराध या उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएं और हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 181, 112) पर संपर्क करें। पुलिस ने उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह उपनिरीक्षक सत्येंद्र यादव, महिला आरक्षी ऋतुजा वर्मा, आराधना सिंह, शीतल, खुशबू राठौर, ममता देवी और प्रभा पाण्डेय शामिल।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat