Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश प्रतापनगर-बरौनी त्योहार स्पेशल ट्रेन 26 नवंबर को पहुंचेगी बस्ती:दो मिनट का होगा...

प्रतापनगर-बरौनी त्योहार स्पेशल ट्रेन 26 नवंबर को पहुंचेगी बस्ती:दो मिनट का होगा ठहराव, 19 कोच के साथ एक फेरे के लिए होगा संचालन

छठ के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रतापनगर से बरौनी के बीच एक फेरे की त्योहार विशेष ट्रेन चलाएगा। ट्रेन नंबर 09159 प्रतापनगर-बरौनी त्योहार स्पेशल 25 नवंबर की रात 11:50 बजे प्रतापनगर से रवाना होगी। यह 26 नवंबर की सुबह 4:55 बजे बस्ती स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 4:57 बजे गोरखपुर के लिए रवाना होगी। कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, ट्रेन वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, ईदगाह आगरा, टूंडला और कानपुर सेंट्रल होते हुए तीसरे दिन ऐशबाग पहुंचेगी। इसके बाद बाराबंकी, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर के रास्ते बरौनी जाएगी। बस्ती से सुबह 4:55 बजे पहुंचेगी ट्रेन रात 2:25 बजे बाराबंकी, सुबह 3:40 बजे गोंडा और सुबह 4:55 बजे बस्ती पहुंचेगी। सुबह 6:55 बजे गोरखपुर पहुंचने के बाद नरकटियागंज से सुबह 11:35 बजे, मुजफ्फरपुर से शाम 4:35 बजे और समस्तीपुर से शाम 5:45 बजे रवाना होगी। ट्रेन रात 8 बजे बरौनी पहुंचेगी। 19 कोच के साथ होगा संचालन त्योहार विशेष ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे। इनमें शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान का एक, सामान्य द्वितीय श्रेणी के छह और एसएलआरडी के दो कोच शामिल हैं। ट्रेन का संचालन केवल एक फेरे के लिए किया जाएगा।