नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप लगा है। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने गांव के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है।
महिला ने तहरीर में बताया कि 22 नवंबर की रात करीब 11 बजे के बाद युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उन्हें इसकी जानकारी रात करीब 12 बजे हुई।
महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने युवक के मोबाइल नंबर पर फोन किया, लेकिन फोन बंद था। किशोरी के पास भी मोबाइल फोन नहीं है।
महिला के मुताबिक, बेटी के बारे में पूछने वह युवक के घर पहुंचीं तो वहां मौजूद उसके परिजनों ने उनसे विवाद किया, गाली-गलौज की और मारपीट पर आमादा हो गए।
थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग किशोरी को तलाशने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
बस्ती में किशोरी को शादी का झांसा-देकर भगाने का आरोप:मां की शिकायत पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
BREAKING
NEWS
















