श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में सेहरिया गांव से बैजनाथपुर होते हुए बदला जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हैं और पानी भरा है। इससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क की हालत दिन-ब-दिन खराब हो रही है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को इस मार्ग से गुजरने में दिक्कत होती है। गड्ढों और जलभराव के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय निवासी विनोद, रामा, रिजवान और बबलू ने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मरम्मत से लोगों को आने-जाने में राहत मिलेगी।
BREAKING
NEWS

















