Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में विवाहिता की मौत, पति-सास-ससुर समेत 4 पर FIR:8 महीने पहले...

श्रावस्ती में विवाहिता की मौत, पति-सास-ससुर समेत 4 पर FIR:8 महीने पहले हुई थी शादी, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

श्रावस्ती में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति-सास-ससुर समेत चार पर दहेज हत्या का केस मल्हीपुर के ओदाही गांव में आठ महीने पहले हुई थी शादी; पिता का आरोप- अतिरिक्त दहेज के लिए बेटी को किया जाता था प्रताड़ित श्रावस्ती में सोमवार रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस ने बताया कि पिता की शिकायत पर पति लवकुश, ससुर पुत्तन, सास गुरगा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आठ महीने पहले हुई थी शादी बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के सुमेरपुर गांव के मजरा कन्हरा निवासी रामफेरन ने करीब आठ महीने पहले अपनी बेटी निशा (20) की शादी श्रावस्ती के ओदाही गांव निवासी लवकुश से की थी। सोमवार रात निशा की मौत की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मल्हीपुर पुलिस को निशा का शव बिस्तर पर मिला। पिता ने लगाया अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप पिता रामफेरन का आरोप है कि उन्होंने शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। इसके बावजूद लवकुश कारोबार के लिए अतिरिक्त रुपये मांगता था। मांग पूरी नहीं होने पर निशा के साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। रामफेरन ने पति, सास, ससुर और एक अन्य व्यक्ति पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। उनके मुताबिक, ससुराल वालों ने निशा की मौत को आत्महत्या बताने की बात कही थी। निशा के चाचा अर्जुन ने बताया कि दो दिन पहले ही उसे ससुराल भेजा गया था। इसके बाद उसकी मौत की सूचना मिली। अर्जुन ने भी आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से निशा को अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। उन्होंने रोते हुए भतीजी के लिए इंसाफ की मांग की। निशा की कोई संतान नहीं थी। उसका पति मजदूरी करता था और घर में सास-ससुर भी रहते हैं। चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पुलिस ने रामफेरन की शिकायत पर पति लवकुश, ससुर पुत्तन, सास गुरगा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।