महराजगंज के पोखरा आवास में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग के प्रति नाराजगी जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत खराब होने से पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कत होती है। गड्ढों के कारण वाहन अनियंत्रित हो सकते हैं और लोगों के गिरकर चोटिल होने का खतरा रहता है। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है और हादसे की आशंका बढ़ जाती है। निवासियों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। लोगों को रोज इसी सड़क से गुजरना पड़ रहा है। रामजान, सूरज, पंकज, भगवत, मनजीत और किशोर सहित स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
पोखरा आवास की सड़क पर गड्ढे:महराजगंज में स्थानीय लोगों ने मरम्मत की मांग की, प्रदर्शन
BREAKING
NEWS

















