भाजपा ने सोशल मीडिया विभाग की जिला टीम घोषित की है। जिलाध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पांडेय की ओर से जारी सूची में एक जिला संयोजक, पांच सह-संयोजक और छह कार्यसमिति सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है।
अश्वनी सिंह उर्फ गोलू को जिला संयोजक बनाया गया है। मनीष कुमार मद्धेशिया, मनोज मद्धेशिया, रघुवंश गर्ग उपाध्याय, प्रिंस शर्मा और श्यामसुन्दर चौहान जिला सह-संयोजक बनाए गए हैं।
जिला कार्यसमिति सदस्य के तौर पर आकाश मद्धेशिया, अरविन्द कुमार, अनिल सिंह, आनंद अग्रहरी, सूरज सिंह और अटल चौरसिया को शामिल किया गया है। टीम में कुल 12 पदाधिकारी हैं।
सिसवा विधानसभा क्षेत्र के मनीष कुमार मद्धेशिया को सह-संयोजक बनाए जाने पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने बधाई दी। लोगों ने कहा कि वे लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।
मनीष को जिम्मेदारी मिलने पर जहदा मंडल के महामंत्री नीरज चौधर, आलोक सिंह, विजय, सोनू और मनोज समेत अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं।
भाजपा ने सोशल मीडिया विभाग की जिला टीम घोषित की:जिला संयोजक बने, सह-संयोजक और छह कार्यसमिति सदस्य नियुक्त
BREAKING
NEWS















