Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में गणित ओलंपियाड परीक्षा आयोजित:कस्तूरबा गांधी और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के...

श्रावस्ती में गणित ओलंपियाड परीक्षा आयोजित:कस्तूरबा गांधी और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों ने तार्किक क्षमता दिखाई

श्रावस्ती में गणित ओलंपियाड परीक्षा आयोजित:कस्तूरबा गांधी और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों ने तार्किक क्षमता दिखाई

श्रावस्ती जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, उच्च प्राथमिक विद्यालयों और संविलित विद्यालयों में मंगलवार को गणित ओलंपियाड परीक्षा हुई। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक हुई इस परीक्षा में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी गणितीय समझ और तार्किक क्षमता का प्रदर्शन किया। डायट श्रावस्ती के प्राचार्य और उप शिक्षा निदेशक राम प्रताप सिंह ने बताया कि गणित ओलंपियाड से विद्यार्थियों में तार्किक सोच, विश्लेषण क्षमता और समस्या सुलझाने का कौशल विकसित होता है। ऐसे आयोजन बच्चों में गणित के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। गणित ओलंपियाड के नोडल अधिकारी रवि प्रताप सिंह ने कहा कि यह परीक्षा सिर्फ सवाल हल करने तक सीमित नहीं है। यह छात्रों में रचनात्मक सोच और चुनौतीपूर्ण स्थितियों में समाधान खोजने की क्षमता बढ़ाती है। इससे बच्चे गणितीय अवधारणाओं को बेहतर समझते हैं और दैनिक जीवन में उनके उपयोग के लिए प्रेरित होते हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat