Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश रुधौली में डॉ. आकिब ने चलाया सदस्यता अभियान:महिलाओं को एकजुट कर शिक्षा...

रुधौली में डॉ. आकिब ने चलाया सदस्यता अभियान:महिलाओं को एकजुट कर शिक्षा और सम्मान पर जोर दिया

रुधौली में डॉ. आकिब ने चलाया सदस्यता अभियान:महिलाओं को एकजुट कर शिक्षा और सम्मान पर जोर दिया

बस्ती के दुद्राछ गांव और आसपास के इलाकों में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का सदस्यता अभियान चल रहा है। रुधौली विधानसभा 309 के भावी विधायक प्रत्याशी डॉ. मोहम्मद आकिब इस अभियान को चला रहे हैं। डॉ. आकिब ने महिलाओं को एकजुट किया और उन्हें शिक्षा, सामाजिक समानता और आत्मसम्मान के लिए लड़ने को कहा। उन्होंने लोगों से चंद्रशेखर आजाद के हाथों को मजबूत करने की अपील की, ताकि उनके काम अधूरे न रहें। भावी जिला पंचायत के प्रत्याशी आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आबिद अली ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने बताया कि पार्टी महिलाओं को मान-सम्मान दिलाने के लिए जमीनी स्तर पर लड़ाई लड़ रही है। आबिद अली ने महिलाओं और नौजवानों पर खास जोर दिया। इस मौके पर जिला के मुख्य प्रभारी नासिर अली खान, अरुण राज भारतीय, आशा देवी, रीता देवी, अंकिता देवी और उषा देवी समेत कई लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat