बहराइच में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत खैरीघाट पुलिस ने सरस्वती शिशु मंदिर बेहड़ा में जागरूकता कार्यक्रम किया। इसमें छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की सीख दी। हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और नाबालिगों के वाहन न चलाने की जानकारी दी गई। इसके बाद छात्राओं के साथ बेहड़ा बाजार में वाहन चेकिंग की गई और जागरूकता मार्च निकाला गया। कार्यक्रम के तहत छात्राओं को थाना खैरीघाट भी ले जाया गया। वहां उन्हें थाने के कामकाज, जनसुनवाई प्रक्रिया और मिशन शक्ति केंद्र के बारे में बताया गया। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को समझाया कि वे समस्या होने पर कैसे मदद ले सकती हैं। इस पहल का मकसद छात्राओं में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना था।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























