श्रावस्ती में नोडल अधिकारी आकांक्षा राना ने मंगलवार को दो स्कूलों और दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, मध्यान्ह भोजन, पोषाहार वितरण और बुनियादी सुविधाओं की जांच की। गौसपुर के कंपोजिट विद्यालय में उन्होंने खुद मध्यान्ह भोजन चखकर गुणवत्ता परखी। प्राथमिक विद्यालय चंदन कोटिया में बच्चों से पढ़ाई पर सवाल पूछे गए। यहां शौचालय, पेयजल और साफ-सफाई में कमियां मिलीं। शिक्षकों को इन कमियों को एक सप्ताह में ठीक करने का निर्देश दिया गया। मध्यान्ह भोजन मेन्यू के हिसाब से बनवाने के लिए भी कहा गया। चंदन कोटिया और गौसपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिलने वाले पोषाहार और सुविधाओं की जानकारी ली गई। सैम-मैम श्रेणी के बच्चों को नियमित पोषाहार देने पर जोर दिया गया। गौसपुर के कंपोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास, खेल सामग्री और 18 बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया गया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























