बृजमनगंज ब्लॉक परिसर के सभागार में मंगलवार को महिला सेवा समूह के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक चली। बैठक की अध्यक्षता एडीओ आईएसबी सुधीर श्रीवास्तव ने की। बैठक के दौरान उन्होंने समूह सखियों को अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा नए समूहों के गठन पर जोर देने को कहा। साथ ही समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की गई। सभागार में ब्लॉक अधिकारियों ने सरकारी बैंकों के मैनजर से भी वार्ता की और समूह के खातों और लोन में आने वाली दिक्कतों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने समस्त बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि सहयोग राशि और खाता खोलने में देरी न करें। इस अवसर पर अभिषेक कुमार वर्मा, मुकेश वर्मा, सावित्री, नीतू सहित समस्त समूह सखी और बीसी सखी मौजूद रहीं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























