शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व को देखते हुए गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी शिवासिम्पि चन्नप्पा ने मंगलवार को फरेंदा कस्बे में पैदल गश्त की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था, सुरक्षा का जायजा लिया। डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। डीआईजी ने फरेंदा में विष्णु मंदिर से मिल गेट तक पैदल चलकर सुरक्षा जांची। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। त्योहारों में महिलाओं, श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुरक्षा के लिए खास ध्यान रखा जा रहा है। मां लेहड़ा देवी मंदिर समेत सभी पूजा पंडालों और भीड़ वाली जगहों पर पुलिस तैनात है। डीआईजी ने अधिकारियों को लगातार गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी जोर दिया। इस दौरान एएसपी सिद्धार्थ, सीओ फरेंदा दीपशिखा वर्मा और फरेंदा कोतवाल राघवेंद्र सिंह समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› रामलीला के तृतीय दिन निकली प्रभु श्रीराम की रथ शोभायात्रा:बहराइच में पूरा नगर जयकारों से गूंजा, श्रीराम का जीवन मानवता के लिए प्रेरणा पुंज › Rehmatpur SLRM Center Waste Management Failure › ग्रामीण ने 31 हजार की बोली लगाकर खोली माता रानी:श्रावस्ती के पिपरहवा जोगा गांव में हुआ आयोजन, पंडाल जयकारों से गूंजा › तुलसीपुर में घायल गौ माता की सेवा:नगर पंचायत की गाड़ी से गौशाला पहुंचाया, बेहतर इलाज की व्यवस्था की“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















