बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले पिपरहावा नहर में बोरे में बंद मिले युवक के शव की मंगलवार को पहचान हुई। मृतक बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र के गंधरिया बुजुर्ग गांव का आकाश कसौंधन (30) था, जो मुंबई में मजदूरी करता था। रविवार को शंकरपुर इलाके की पिपरहावा नहर में एक बोरी के अंदर युवक का शव मिला था। पहचान न होने पर पुलिस ने तस्वीरें सोशल मीडिया व पड़ोसी जिलों में फैलाईं। हत्या कर शव को बोरे में फेंकने की आशंका थी। मंगलवार को तस्वीर देखने के बाद परिजन बहराइच पहुंचे। मोर्चरी में रखे शव की पहचान आकाश कसौंधन के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि आकाश ने सितंबर के आखिर में गुजरात जाने की बात कही थी, पर बहराइच कैसे पहुंचा, परिजन नहीं जानते। 9 सितंबर को उसने आखिरी बार बहन से बात की थी। थाना प्रभारी प्रेम पाल सिंह ने बताया कि युवक का शव नहर में कैसे पहुंचा, मौत कैसे हुई, इसकी जांच जारी है। पोस्टमार्टम बुधवार को होगा।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› मां दुर्गा के पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब:भव्य सजावट और झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र, देर रात तक दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु › Balrampur Ramleela 2026 | Ram Lakshman Jhanki Darshan at Sonar Village › Bahraich Saryu River Search | NDRF Operation Yuvraj Missing MLA Visit › रामलीला में रामजन्म से ताड़का वध तक का मंचन:जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा मैदान, विश्वामित्र के साथ वन गए राम-लक्ष्मण“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















