बहराइच की रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार शाम मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण और सम्मान समारोह हुआ। सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचकर उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं और बच्चियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सौरभ दुबे, आयुष विक्रम सिंह, दुर्गा प्रसाद तिवारी, हर्षिता तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। देखें, 2 तस्वीरें… विधायक अनुपमा जायसवाल ने केंद्र-राज्य की महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आत्मनिर्भर बनने को कहा। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सहायता पुलिस की प्राथमिकता है। मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने परेशानी में पुलिस से मदद लेने की अपील की।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› तुलसीपुर में घायल गौ माता की सेवा:नगर पंचायत की गाड़ी से गौशाला पहुंचाया, बेहतर इलाज की व्यवस्था की › श्रावस्ती में नवरात्र का तीसरा दिन, मां चंद्रघंटा की आराधना:पंडालों में उमड़ी भीड़, कुछ जगहों पर खुली माता के आंखों की पट्टी; धार्मिक झांकियां बनीं आकर्षण › बोरे में बंद मिले युवक के शव की हुई पहचान:बस्ती का रहने वाला था, 9 तारिख को बहन से आखिरी बार बात की थी › मां दुर्गा के पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब:भव्य सजावट और झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र, देर रात तक दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026











