जगजीत तिवारी | महादेव मिश्र(बलरामपुर सदर), बलरामपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बलरामपुर जिले के सोनार गांव में मंगलवार से रामलीला शुरू हो गई। पहले दिन भगवान राम और लक्ष्मण की झांकी देखने के लिए आसपास के कई गांवों से लोग पहुंचे। त्योहारों के इस मौसम में ग्रामीण इलाकों में भक्ति का माहौल है।
रामलीला के पहले दिन भगवान राम और उनके छोटे भाई लक्ष्मण की झांकी मुख्य आकर्षण रही। पारंपरिक संगीत और ‘जय श्री राम’ के नारों के साथ दोनों स्वरूपों ने मंच पर प्रवेश किया। इसे देखकर पूरा पंडाल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों की वेशभूषा और अभिनय ने दर्शकों को प्रभावित किया।
इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। सोनार गांव और आसपास के कई गांवों से महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे रामलीला मैदान पहुंचे। भीड़ इतनी थी कि पैर रखने की जगह नहीं थी। आयोजन समिति ने सुरक्षा और दर्शकों के बैठने के लिए खास इंतजाम किए हैं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























