Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जमुनहा बाजार में नवदुर्गा पूजा महोत्सव में महिषासुर वध:भव्य झांकियों का मंचन...

जमुनहा बाजार में नवदुर्गा पूजा महोत्सव में महिषासुर वध:भव्य झांकियों का मंचन देख भावुक हुए श्रद्धालु


श्रावस्ती के जमुनहा बाजार स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय परिसर में श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव चल रहा है। बुधवार देर शाम यहां भव्य आरती और आकर्षक झांकियां आयोजित की गईं। पंडाल में सबसे पहले मां दुर्गा की आरती हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए, जिनमें भगवान गणेश की आरती, हनुमान जी की सजीव झांकी और माता रानी द्वारा महिषासुर वध की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने महिषासुर के वरदान, उसके अत्याचार और मां दुर्गा द्वारा नौ दिनों के युद्ध के बाद उसके वध की लीला का सजीव मंचन किया। इसे देखकर सैकड़ों श्रद्धालु भावुक हो गए और पूरा परिसर ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान पूजा समिति के पदाधिकारी समेत कई महिलाएं, बच्चे और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat