बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत अचलपुर चौधरी में करीब 200 वर्षों से चली आ रही आदर्श रामलीला की परंपरा का शुभारंभ धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ हुआ। नवरात्रि के दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री अतुल कुमार उपाध्याय उर्फ बब्लू प्रधान ने फीता काटकर रामलीला महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के शुभारंभ पर पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीरामचरितमानस का विधिवत पूजन कराया। इसके बाद भगवान भोलेनाथ की आरती की गई। धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। करीब दो शताब्दियों से चली आ रही यह परंपरा आज भी क्षेत्र के लोगों की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बनी हुई है। मुख्य अतिथि अतुल कुमार उपाध्याय उर्फ बब्लू प्रधान ने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आने वाली युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों का ज्ञान मिलता है। भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर युवाओं को सत्य, मर्यादा, कर्तव्य और धर्मनिष्ठा के मार्ग पर चलने की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसी परंपराओं को संरक्षित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। अचलपुर चौधरी में लंबे समय से आयोजित हो रही रामलीला ग्रामीणों के लिए धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का भी माध्यम है। आयोजन समिति और ग्रामीणों के सहयोग से इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष राम सागर शर्मा, ग्राम प्रधान संजय कुमार शर्मा, गौरी शंकर, रमाकांत पांडेय, राम मोहन, संतोष कुमार सहित रामलीला समिति के कार्यकर्ता और दर्शक मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























